मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज GIS 2023 के जरिए पूरा विश्व बदलते उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी देखेगा। लखनऊ में आज से शुरू होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआइएस) में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बदलते और निखरते उत्तर प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज GIS 2023 के जरिए पूरा विश्व बदलते उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी देखेगा। लखनऊ में आज से शुरू होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआइएस) में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बदलते और निखरते उत्तर प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी।
संवरते उप्र का यह स्वरूप दिखेगा वृंदावन योजना स्थित यूपीजीआइएस आयोजन स्थल के प्रदर्शनी क्षेत्र में।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभाग, निजी उद्यमी, एक जिला एक उत्पाद और स्टार्ट-अप कंपनियों ने अपने स्टॉल सजाए हैं। यूपीजीआइएस के पार्टनर देशों ने भी अपने स्टाल स्थापित किये हैं जिनके माध्यम से वे अपने यहां के निवेशकों की मदद करेंगे।
समिट के शुभारंभ से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी क्षेत्र 11 हिस्सों में बांटा गया है जिनमें 170 उद्यमियों द्वारा स्थापित किये गए स्टाल पर उनके उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।